फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक चोरी के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चैकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर और तेज दौड़ाई बाइक, फायरिंंग भी की - ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से की थी बाइक चोरी, बीटा-2 थाना क्षेत्र में भी दर्ज हैं केस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस टीम और बाइक चोरी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी गौरव के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी पर बीटा-2 थाने में भी चोरी के कई केस दर्ज हैं।

एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि 29 जनवरी को हल्दौनी गांव से एक बाइक चोरी कर ली गई थी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी रविवार रात थाना प्रभारी सुनील दत्त की टीम को चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर जाता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक दौड़ा दी और भागते समय पुलिस टीम पर फायर भी किया। पुलिस ने आरोपी को आम्रपाली मॉल के पीछे घेर लिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने पास जाकर जांच की तो घायल युवक की पहचान गामा-1 सेक्टर में किराए पर रहने वाले बाइक चोरी के आरोपी गौरव के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से सिकंदराबाद के चंदावली गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी के अलावा वाहन चोरी के भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें