पीड़ित निजी स्कूल में साफ-सफाई का करती है काम
दनकौर क्षेत्र के बुलंदखेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने राशन डीलर पर धक्का मारकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह डीलर के घर राशन लेने गई थी। पीड़ित ने आरोपी डीलर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मूलरूप से बंगाल की रहने वाली कृष्णा 30 वर्षों से बुलंदखेड़ा गांव में रहती है, जोकि एक निजी स्कूल में साफ-सफाई का काम करती है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार को वह गांव के ही राशन डीलर के घर राशन लेने गई थी।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
आरोप है कि डीलर ने राशन देने से साफ मना कर दिया और घर से धक्का देकर भगा दिया। वहीं, थाने पहुंची महिला की हालत को देखकर एक सामाजिक व्यक्ति संजय गर्ग ने राशन देकर उसकी मदद की है। वहीं, राशन डीलर का कहना है कि महिला का राशन कार्ड पिछले 1 साल से कटा हुआ है। नया राशन कार्ड बनने के बाद उसे राशन दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।