ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे मानसून कप सीजन एक के लीग मैच में ग्रेट वॉरियर्स ने इलेवन स्टार को तीन रनों से पराजित किया। मैच में रजत गर्ग मैन ऑफ द मैच रहे। ग्रेट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। बलराम यादव ने 50 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से नितिन बाली ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी इलेवन स्टार की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। मनीष भाटी ने 97 रन की पारी खेली। ग्रेट वॉरियर्स की ओर से रजत गर्ग ने तीन विकेट हासिल किए।