शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में 'जेन-जी डांडिया नाइट' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं शिक्षाविद मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
युवाओं को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी लीक पर चलने में विश्वास नहीं रखती। उनकी वैचारिक स्वतंत्रता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। उन्होंने कहा युवाओं का विजन ऑफ न्यू वर्ल्ड' और हर बात के पीछे 'क्यों' को तर्क के साथ परखने की क्षमता ही उनकी असली ताकत है।
युवाओं की यह बेबाक सवाल पूछने की आदत और हर चुनौती का रचनात्मक समाधान ढूंढने का आत्मविश्वास ही देश को नई दिशा दे रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि युवाओं की यही ऊर्जा भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।