उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर प्रिवेंशन एवं वैक्सीनेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई।
नोएडा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। 9 साल से अधिक उम्र की बालिकाओं के लिए टीकाकरण जरूरी है। ये दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। ये महिलाओं के बच्चेदानी से शुरू होता है। 9,14,15, 26 साल तक की आयु में टीका जरूर लगवाए। होशियारपुर बालिका इंटर कालेज की छात्रा हैप्पी खुशी ने मंच संचालन किया। वह 8वीं की छात्रा हैं। जिले में आकांक्षा समिति इस दिशा में बेहतर काम कर रही हैं। इससे करीब तीन लाख महिलाओं की देश भर में मौत हो जाती है। हैप्पी ने टीकाकरण कराया और अपने अनुभव को मंच से साझा किया। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। आज बालिका इंटर कॉलेज की 600 छात्राओं को टीका लगाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि दो साल पहले पता चला एचपीवी वैक्सीन है। इस समय 2500 की वैक्सीन थी। हमने सोचा इस काम में पैसा आड़े नहीं आना चाहिए। सरकार ने बेहतर कदम उठाया और अब 1500 में दिया जा रहा है। दो साल पहले राजभवन में रहने वाली बच्चियों को टीका लगवाया। इसके यूनिवर्सिटी का रुख किया। कानपुर में इसकी पहल की गई। देश के होनहार बच्चों को कैंसर से बचाना उतना ही जरूरी है जितना जेवर एयरपोर्ट बनाना है। एमपी-विधायक इस पर काम करें। बेटियों को कैंसर जैसी बीमारी से बचाना भी पुण्य का काम है।
राज्यपाल गोरखपुर दिन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में एल्युमिनाई में बच्चियों को गोद दिलाई। आज मुझे खुशी है कि यहां सब पहले ही कर दिया है। इंडस्ट्री भी सीएसआर को बेटियों के टीकाकरण पर खर्च करें। मंदिर नहीं जायेंगे तो कोई बात नहीं अपने बच्चों में भगवान तलाशिए, उन्हें स्वस्थ बनाए। बच्चे जितना पढ़ना चाहे उन्हें उतना पढ़ाए तभी भारत विकसित होगा। नोएडा प्राधिकरण को स्कूल बनने के लिए बधाई। जल संरक्षण पर बल दिया। आधी गिलास पानी पीने के लिए प्रेरित किया। आगे कहा कि मैं वहां से आई हूं जहां वी1500 फिट पर खारा पानी है। अब नर्मदा का शुद्ध पानी मिलने लगा है। बच्चों के कार्यक्रम की तारीफ की। लेखक बहुत लिखते हैं लेकिन बाल गीत नहीं लिखते हैं। इसकी जरूरत है। 8 साल तक के बच्चों के लिए जरूरी है। बच्चों को को बाल गीत सुनाए, मोबाइल न थमाएं।
फ्लिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि हर साल 1.20 लाख सर्वाइकल के मरीज सामने आती हैं। 70 हजार के करीब की मौत हो जाती है। आज gadasil टीका बच्चों को लगाया जाएगा। कुल दो डोज 6 माह बाद लगाया जाना जरूरी है। 15 से अधिक आयु वर्ग के बालिकाओं को तीन डोज लगाना जरूरी होगा।। आकांक्षा, रोटरी और फेलिक्स की ओर से ये निःशुल्क लगाया जाएगा।
आकांक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अंकिता राज ने कहा कि डॉ. अजय राणा को अंकिता ने धन्यवाद दिया। उन्होंने ही मेरे आठ साल की बच्ची को टीके के लिए प्रेरित किया। बढ़िया स्वास्थ के साथ जीवन के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और समाज में बेटा-बेटी की कुरीतियों को दूर करें।
भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि समाज और बेटियों की स्वास्थ्य की चिंता करने वाली आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंकिता राज का प्रयास सराहनीय है। नोएडावासी डीके गुप्ता को भी टीकाकरण के लिए बधाई दी। इंडियन मेडिकल, उद्यमी, फोनरवा, गलगोटिया के ध्रुव के प्रयास की सराहना की है। नोएडा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की तारीफ की। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कमिश्नर की सराहना की। कुछ देशों में पुरुषों को भी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी बाजार में कीमत करीब 2000 रुपये है। 4.11.12.16.18 वायरस सक्रिय हैं। बेटियां एक नहीं चार पीढ़ियों मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में निर्वहन करती है। हम भी राजनीतिक स्तर से इसे सरल बनाने की कोशिश करेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार, काजल, कोमल, प्रियंका, नगला चमरू, यशोदा को नियुक्ति पत्र दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग
वसुंधरा, शिवानी, ऋतु, मीनाक्षी, मीनू राठौर।
आयुष्मान
बबीता देवी, उषारानी , सरिता, उषा, निशु।
महिला बाल विकास लैपटॉप
तनिष्का, अनमोल, सोनिया, खुशी, निशिका, अनमोल।
दिव्यांश
शीलचंद, नरेश, सुषमा, दिगम्बर, मोहम्मद नासिर
स्वामी विवेकानंद युवा शशक्तिकरण टैबलेट वितरण।
नव्य निधि, निहारिका। राधिका, शिवानी, अनुराधा।
विद्युत चाकर पॉपकॉर्न मशीन: विकास, रश्मि कौशिक
20 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए एमओयू समझौता होगा
आंगनबाड़ी केंद्र भंगेल के बच्चों ने इतनी सी खुशी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जीजीआईसी होशियारपुर की बालिकाओं ने भी प्रस्तुतीकरण दिया। जमाने को चले बदलने....बेटा-बेटी एक सामान की धुन पर प्रस्तुति भी दी।
ये भी पढ़ें: VIDEO : समाज से खत्म करना होगा जातिवाद का जहर और ऊंच-नीच का भेदभाव- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल