फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के आंकड़े कम दिखाने में जुटी सरकार : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने लगाया हेराफेरा का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने भाजपा सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार प्रदूषण के वास्तविक आंकड़े छिपाकर जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली वालों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भारद्वाज ने जहांगीरपुरी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के पास पानी का छिड़काव करते एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि यह कदम प्रदूषण के स्तर को कृत्रिम रूप से कम दिखाने के लिए उठाया जा रहा है। पूरी दिल्ली में कहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। सारी मशीनें एक्यूआई स्टेशनों पर लगा दी गई हैं ताकि आंकड़े कम दर्ज हों। भाजपा सरकार के निर्देश पर यह काम सिर्फ एक्यूआई के रीडिंग को कम दिखाने के लिए किया जा रहा है, जबकि शहर के अन्य इलाकों में प्रदूषण नियंत्रण के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। पहले आईआईटी परिसर के गेट पर लगा एक्यूआई मीटर बंद कर दिया गया है। अब जहांगीरपुरी स्टेशन पर ही कृत्रिम तरीके से आंकड़े सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें