फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा

Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18युद्ध वीरांगनाओ को सम्मानित करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय में युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक जिले में युद्ध वीरांगनाओं (रक्षा एवं सीएपीएफ) का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चिह्नित सरकारी स्कूलों का नाम हरियाणा के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर पहले से ही नामित विद्यालयों का वर्गीकरण व साथ ही उनके बल अर्थात सेना, नौसेना, वायु सेना या किसी अन्य बल के आधार पर नामित किए जाने वाले प्रस्तावित विद्यालयों का वर्गीकरण किया जाएगा।

संबंधित विद्यालयों में शहीदों के नाम पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। ईएसएम और सीएपीएफ कार्मिकों के पंजीकरण, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शिकायतों के समाधान के लिए सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सतीश चंद्र यादव (सेवानिवृत्त), जिला समाज कल्याण कार्यालय से करण सिंह, अरुण कुमार व पवन के अलावा जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें