फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख करोड़ का कर्ज छिपा रही सरकार

विज्ञापन
विधानसभी में बोलते विधायक आफताब अहमद - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। विधानसभा में नूंह विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि लगभग दो लाख तीस हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश पर बड़ा बोझ है, जिसे सरकार छिपा रही है। हरियाणा एक प्रगतिशील प्रदेश रहा है, लेकिन सरकार के गलत फैसलों के कारण प्रदेश कर्ज में डूब गया है। इस दौरान उन्होंने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पर बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों को बोलने के लिए समय आवंटन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर को सही से सदन चलाना चाहिए। आफताब अहमद ने सदन में शहीद हसन खान मेवाती को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में नंबर की बाजीगरी को झूठी वाहवाही के लिए पेश किया गया। प्रदेश सरकार का बजट निराशाजनक रहा है। पिछले बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 900 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं हो पाया। प्रदेश सरकार ने बजट में मेवात की अनदेखी की है। हुड्डा सरकार ने 550 करोड़ रुपये की लागत से शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया था, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का अभाव है। मेडिकल कॉलेज से 115 नर्सों को निकाला जा रहा है, जिन्होंने कोरोना में जान पर खेलकर सेवाएं दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर डेंटल कॉलेज की सीटें 100 से घटाकर 50 करने पर भी गहरी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार मेवात की पुरानी परियोजनाओं को ही रोक रही है तो नई परियोजनाओं की उम्मीद ही नहीं की जा सकती।
आफताब अहमद ने कहा कि मेवात के किसान आंदोलन कर रहे हैं कि उन्हें सिंचाई का पानी नहीं मिलता है। उन्होंने सिंचाई मंत्री से कहा कि मेवात में सिंचाई पानी के लिए प्रभावी रूप से काम करें, क्योंकि मेवात में पानी की काफी कमी है। उन्होंने मेवात फीडर कैनाल को लेट करने और 633 करोड़ रुपये की परियोजना में से सिर्फ 100 करोड़ तीन हिस्सों में देने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने सिंचाई के लिए कोटला झील परियोजना को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारें आती- जाती रहती हैं, लेकिन उनका काम जनता का काम करना ही होता है। प्रदेश सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने मेवात में एनजीटी से बाहर के क्षेत्र में खनन शुरू करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें