ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की लोटस विला सोसाइटी में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। आरडब्ल्यूए सचिव दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से मुख्य आयोजन किया गया। सोसाइटी के अन्य स्थानों पर भी पूजा-अर्चना हुई। आयोजन में पवित्र तोमर, राजेश जायसवाल और अक्षय वर्मा समेत महिलाएं और सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे।