ग्रेटर नोएडा। भाई दूज का पर्व उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सेक्टर बीटा-2 से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों तक त्योहार की रौनक दिखी। ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों में रहने वाले परिवारों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर पर्व मनाया। वहीं, सेक्टर बीटा-2 में भी घरों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गई।