फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौ साल बाद मिला कब्जा, लिफ्ट खराब होने से आठ घंटे करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

नौ साल बाद मिला कब्जा, लिफ्ट खराब होने से आठ घंटे करना पड़ा इंतजार
-ग्रेनो वेस्ट के ला पैलेसिया प्रोजेक्ट का मामला, यूपी रेरा की देखरेख में पूरा हो रहा है प्रोजेक्ट
-फ्लैट में शिफ्ट करने आए दो खरीदारों को पहले ही दिन झेलनी पड़ी मुसीबत, किया हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ला पैलेसिया प्रोजेक्ट के दो खरीदार शनिवार को अपने फ्लैटों पर कब्जा लेने पहुंचे, लेकिन उनको पहले ही दिन मुसीबत का सामना करना पड़ा। टावर की लिफ्ट खराब होने के कारण दोनों खरीदार सामान फ्लैट तक नहीं ले जा सके। दिन भर लिफ्ट ठीक होने का इंतजार किया। करीब आठ घंटे बाद लिफ्ट ठीक होने के बाद वो अपने फ्लैटों तक पहुंचे। वहीं घटना के बाद से अन्य खरीदारों में भी काफी रोष है और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
खरीदार राजीव कुमार का टावर डी में आठवीं मंजिल और अमित कुमार का 10वीं मंजिल पर फ्लैट है। बुकिंग के समय बिल्डर ने तीन साल में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन उनको समय पर कब्जा नहीं मिला। अब करीब नौ साल बाद राजीव कुमार को दिसंबर, 2022 और अमित कुमार को जनवरी, 2023 में कब्जा मिला है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों खरीदार सामान लेकर अपने-अपने फ्लैटों में रहने पहुंचे थे, लेकिन उनको टावर की लिफ्ट खराब मिली। अमित के परिवार ने सामान लिफ्ट के बाहर रख दिया था। उनको आठवीं मंजिल पर सामान लेकर जाना था। निवासियों ने बताया कि अमित के ससुर ने खाना भी नहीं खाया। वहीं राजीव कुमार का परिवार घर का पूरा सामान ट्रक में लेकर लिफ्ट ठीक होने का इंतजार करता रहा। दिन भर लिफ्ट ठीक नहीं होने के बाद अन्य निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय में हंगामा किया। तब कहीं जाकर लिफ्ट ठीक हुआ। उसके बाद दोनों परिवार अपना सामान फ्लैटों में शिफ्ट कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट एजेंसी के साथ खत्म हो चुका है करार
निवासियों ने बताया कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने पर खरीदारों ने यूपी रेरा के दरवाजा खटखटाया था। यूपी रेरा की देखरेख में अब प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। कुल सात टावर हैं। इनमें से डी टावर में बिल्डर ने कब्जा देना शुरू कर दिया है। अभी सात परिवार रह रहे हैं। दो परिवार शनिवार को रहने पहुंचे है। आरोप है कि टावर में दो लिफ्ट होनी चाहिए, लेकिन अभी केवल एक लिफ्ट है। एजेंसी के साथ लिफ्ट के रखरखाव का करार भी खत्म हो चुका है। करार खत्म होने से पहले बिल्डर को आगाह भी किया गया था, लेकिन करार नहीं किया गया। अब निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें