फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में फिर लगाया विवादित बैनर, पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
छोटे काजीपुर स्थित एक मस्जिद की दीवार पर लगा विवादित बैनर। 
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार पर भड़काऊ नारे वाले बैनर से हड़कंप
विज्ञापन




पुलिस ने की मुतवल्ली से पूछताछ, बैनर हटा शुरू की मामले की जांच



गोरखपुर। नकहा नंबर एक, घोसीपुरवा के बाद अब कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे काजीपुर स्थित एक मस्जिद की दीवार पर विवादित बैनर लगाए जाने से हड़कंप मच गया। बुधवार को बैनर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद के मुतवल्ली से पूछताछ की। इसके बाद बैनर हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि मस्जिद पर लगाए गए इस हरे रंग के बैनर के बीच में बड़े अक्षरों में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा था। उसके नीचे भड़काऊ पंक्तियां लिखी थीं। छोटे काजीपुर क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां मिश्रित आबादी है। ऐसे में बैनर लगने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन




कई लोगों ने बैनर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और मस्जिद पहुंचकर बैनर हटवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद मस्जिद के मुतवल्ली से पूछताछ की। मुतवल्ली ने बताया कि उन्हें बैनर लगाने की जानकारी नहीं थी और यह बच्चों की शरारत हो सकती है। उधर, एलआईयू ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है।



घोसीपुरवा में बैनर लगाने के आरोपी गिरफ्तार



चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक, घोसीपुरवा में विवादित बैनर लगाकर अमन-चैन भंग करने की कोशिश में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिराजुल उर्फ मो. कैफ और मो. कादिर उर्फ कालिया के रूप में हुई।दरअसल मंगलवार की शाम चिलुआताल पुलिस को सूचना मिली कि नकहा नंबर एक, घोसीपुरवा में विवादित बैनर लगाया गया है। कुछ लोगों ने बैनर का फोटो बनाने को लेकर विवाद भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैनर हटवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वर्जन



विवादित बैनर लगाने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। बैनर हटवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-छत्रपाल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बैनर हटवाने के साथ ही मुतवल्ली समेत तीन अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिये दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



-राज करन नैय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें