फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलाज से लेकर अनुसंधान तक में महत्वपूर्ण सहयोगी होगा एआई

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स : मेडिकल एवं क्लीनिकल उपयोग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स के मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) की तरफ से ''''मेडिकल एवं क्लीनिकल उपयोग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'''' विषय पर सोमवार को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई इलाज से लेकर अनुसंधान तक में महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला का उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, रोग-निदान, रोगी-देखभाल और अनुसंधान में एआई की संभावनाओं और उपयोगिता पर प्रकाश डालना था। इसमें एम्स नई दिल्ली, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

तकनीकी सत्रों में एआई की बुनियादी अवधारणाओं, चिकित्सा इमेजिंग, हॉस्पिटल रिसोर्स मैनेजमेंट, एथिकल गवर्नेंस और एआई आधारित शोध प्रोटोकॉल डिजाइन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोपहर बाद पैनल चर्चा ''''स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में एआई : अवसर, चुनौतियां और नैतिक चिंताएं'''' विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

इस आयोजन में डॉ. आनंद मोहन दीक्षित (नोडल अधिकारी), डॉ. चारुशीला रुकदिकर, डॉ. सौरभ केडिया, डॉ. अतुल आर. रुकदिकर और डॉ. मोहन राज पीएस आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें