फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के घर में घुसे युवक ने मां पर तानी पिस्टल, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी का दूर का रिश्तेदार है। वह उससे प्रेम करता है। किशोरी उससे दूरी बनाने लगी तो वह उससे मिलने घर में घुस गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम कुशीनगर निवासी युवक किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी की मां ने उसे देख लिया। उसने विरोध किया तो युवक ने अवैध पिस्टल तान दी। महिला ने शोर मचाया तो गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी का दूर का रिश्तेदार है। वह उससे प्रेम करता है। किशोरी उससे दूरी बनाने लगी तो वह उससे मिलने घर में घुस गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।

घटना शाम छह बजे की है। परिवार में बुजुर्ग ससुर, उनका बेटा, बहू और 16 वर्षीय नाबालिग पोती रहती है। घटना के समय घर में सिर्फ बहू और किशोरी थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक घर के बाहर रुका और दीवार फांदकर अंदर घुस गया।
विज्ञापन


अंदर आते किशोरी की मां ने उसे देख लिया, इस पर उसने पिस्टल तान दी। किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। इस पर गांववाले दौड़ पड़े और युवक को पकड़ लिया। पिस्टल छीन कर युवक की जमकर
धुनाई की।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर बाद महिला के ससुर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी से प्यार करता है। किशोरी उससे दूरी बनाने लगी तो वह गुस्से में आकर घर में घुस गया। उस समय किशोरी की मां सामने आ गईं तो डराने के लिए पिस्टल तान दी। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल जब्त की है।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की काेशिश, घर में घुसपैठ, धमकी और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार सुबह स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें