फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोशाला में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित कान्हा गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोभक्तों ने गायों का पूजन किया और उन्हें पौष्टिक आहार खिलाया। नगर सभासद हरीश भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है। उसे मां का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गोसंरक्षण से प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में मुक्तिनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह, विमलेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, रविंदर पाल सिंह, राकेश सैनी और बृजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें