रबूपुरा (संवाद)। क्षेत्र में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न गोशालाओं में गो-पूजन और परिक्रमा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गायों को स्नान कराया और तिलक लगाया। इसके बाद उन्हें माला पहनाकर पूजा-अर्चना की। पुरोहित ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराने के लिए वन जाना शुरू किया था।