फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में धक्का लगाने के लिए बुलाया, अगवा कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में धक्का लगाने के लिए बुलाया, अगवा कर ले गए
विज्ञापन

दादरी। ग्रेटर नोएडा स्थित जगत फार्म के पास बदमाशों ने एक युवक को गाड़ी में धक्का लगाने का झांसा देकर अपने पास बुलाया और उसे अगवा कर ले गए। बदमाशों ने उससे मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। करीब दो घंटे बाद युवक को जीटी रोड स्थित बाईपास पर फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने इस घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जनपद ललितपुर के गांव पंडाखीरा निवासी देवेंद्र पुत्र बंधुलाल ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी के ठेकेदार के पास नौकरी करता है। रविवार देर शाम वह खाना खाने के लिए जगत फार्म के पास ढाबे की तलाश कर रहा था। इसी दौरान कार सवार दो बदमाशों ने उसे धक्का लगाने का झांसा देकर पास बुलाया और उसे अगवा कर ले गए। बदमाशों ने उससे मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। वहीं, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब दो घंटे बाद उसे नगर बाईपास पर फेंककर भाग गए। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और जीटी रोड स्थित आरबी नार्थ लैंड कॉलेज के पास से जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी पवन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी पुस्सी उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र शिवकुमार निवासी घनुबास फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पवन कुमार पर चार मामले दर्ज हैं। उसने बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की दो घटनाओं को भी कबूल किया है। वहीं, फरार आरोपी पर 8 मामले जनपद के कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें