नोएडा (संवाद)। चंडीगढ़ में एक से चार दिसंबर तक होने वाले ट्राइडेंट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में गौतमबुद्ध नगर के पांच गोल्फर हिस्सा लेंगे। इनमें अर्जुन शर्मा, अमरदीप मलिक, बिपिन मुखिया, अरिन आहूजा और वसीम खान शामिल हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होने वाली प्रतियोगिता की इनामी राशि एक करोड़ रुपये हैं। इसमें शुभंकर शर्मा, युवराज संधू और मौजूदा चैंपियन मनु गंडास समेत कई दिग्गज गोल्फर भी चुनौती पेश करेंगे।