नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह वीओसी नो मर्सी सीजन-3 लीग का मुकाबला खेला गया। इसमें टीम ब्लेंडर्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लीड ब्लू ने सात विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जवाब में टीम ब्लेंडर्स ने तीन विकेट गंवाकर 204 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। ब्लेंडर्स के सत्तू 91 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, ब्लीड ब्लू के योगेश दो विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।