फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद कंपनी से मशीन चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कंपनी से मशीन चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंद चल रही कंपनी से मशीन चोरी कर बेचने के मामले में सुरक्षा गार्ड समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके कब्जे से चार मशीन बरामद कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में रेडिएंट एक्स प्रोविजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। जो दो माह से बंद चल रही है। कंपनी में गाजियाबाद के इंदिरापुरम् निवासी जितेंद्र जैन एचआर मैनेजर हैं। कंपनी की देखरेख में नियुक्त बुलंदशहर के रामपुर गांव निवासी यतेंद्र तथा अलीगढ़ के कुराना निवासी हरवीर सुरक्षा कर्मी हैं। कंपनी में मशीन रखी हुई है। 13 मई को पुराने खरीदार समसुल हसन ने सूचना दी कि कंपनी के गार्ड मशीन लेकर कबाड़ी शकील के साथ धर्म कांटे के पास हैं। बताया कि कबाड़ी व यतेंद्र बिसरख रेलवे फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते पर खाली जगह पर मशीनों को झाड़ियां में कबाड़ी को बेचने गया है। सूचना पाकर कंपनी के मैनेजर व अन्य स्टॉप को साथ लेकर फ्लाईओवर की तरफ पहुंचे। वहां खाली पड़ी जमीन के पास झाड़ियां में गार्ड यतेंद्र देखकर दंग रह गया। उसके कब्जे से काज बटन की चार मशीन पकड़ ली गई। जब कंपनी में जांच की गई तो करीब 22 मशीनें कम नजर आई। इस मामले में यतेंद्र, शकील और हरवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें