मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर महाअर्चना की गई। पूजा का सौभाग्य आरके जैन, अलका जैन और ऋषभ जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख भक्तामर महाअर्चना का कार्यक्रम हुआ। इस स्रोत में अपार शक्ति होती है। अध्यक्ष हेमंत ने भी पूजन किया। सामूहिक आरती के शास्त्र सभा हुई। इस अवसर नवीन, अतुल, संजय, वीरेश, पीयूश, जिनेंद्र, मयंक, विनय, मनोज, सौरभ, रमेश रहे। ब्यूरो