फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस हजार से 50 हजार तक बिक रहे हैं बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
-रबूपुरा में बकरीद की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कस्बे में बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए दस से 50 हजार रुपये तक कीमत पर बकरों की बिक्री हो रही है। बकरीद को लेकर कस्बे में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बकरों के रंग और वजन के हिसाब से उनकी अलग-अलग कीमत लगाई जा रही है।
आगामी शनिवार को बकरीद का पर्व होने की संभावना है। त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी गई है। रबूपुरा कस्बा क्षेत्र में मोहल्ला आजाद नगर और मोहल्ला कुरेशियां में बकरों की खरीद के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। छोटे सींग और ज्यादा वजन वाले बकरों की ज्यादा मांग रही है। सफेद बकरों में काले व भूरे निशान और उर्दू अक्षर बने बकरों का भी जबर्दस्त क्रेज है। इनकी कीमत दस हजार से 50 हजार रुपये तक है। बकरों की खरीदारी करने के लिए लोग सिकंदराबाद, दिल्ली, बुलंदशहर व खुर्जा आदि लगने वाली पैठों में भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ईद उल जुहा पर खुले स्थान पर नहीं दें कुर्बानी : एसीपी
रबूपुरा। कोतवाली परिसर में ईद उल जुहा (बकरीद) को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी जेवर सार्थक चैनल और कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने मौजूद लोगों से कहा कि त्योहार के दिन खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि प्रतिबंधित पशुओं की बली न दें। उन्होंने कहा की कुर्बानी के बाद उनके अवशेषों को नगर पंचायत के साथ मिलकर उन्हें गड्ढों में निस्तारण कराया जाए। साथ ही कोई भी घटना होने पर सर्वप्रथम पुलिस को सूचना दें। बैठक के दौरान एसएसआई अश्वनी कुमार, कस्बा प्रभारी हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, जमा मस्जिद के इमाम, यूनुस कुरैशी, गोपाल सिंह, धारा सिंह, अनिल भाटी, अब्बास अली, नसरू खां, सफिया खां, देवचंद, हाजी जमील खान, शान मोहम्मद नेत्रपाल सिंह, मोहम्मद, मुकीम,ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें