फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलगोटिया में 40 टीमों के बीच गो-कार्ट और फॉर्मूला रेस का महामुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी में 11 अक्तूबर को फॉर्मूला इम्पीरियल एवं इंडियन कार्टिंग रेस 2026 (आईकेआर-2026) का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों के 37 इंजीनियरिंग संस्थानों की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में छात्र गो-कार्ट और फॉर्मूला इम्पीरियल श्रेणियों में अपने बनाए वाहनों के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन इम्पीरियल सोसाइटी ऑफ इनोवेटिव इंजीनियर्स की ओर से गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें छात्र अपने वाहनों की डिजाइनिंग, निर्माण और परीक्षण के बाद रेसिंग में हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से ऑटोमोटिव डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सतत परिवहन से जुड़ी तकनीकी क्षमताओं का आकलन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आईआईटी रुड़की, एनआईटी वारंगल, एनआईटी कालीकट, एनआईटी रायपुर, जादवपुर यूनिवर्सिटी, वीआईटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केआईआईटी और थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स, जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स, लिक्वी मोली और आईएफईवीए के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें