दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज के समीप ट्राला व पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के नंगला सरुआ गांव निवासी पंकज कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 9 अक्तूबर को रात्रि उनका भाई प्रशांत पिकअप गाड़ी लेकर हाथरस से दिल्ली जा रहे थे। जब वह आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज के पास पहुंचे तो ट्राला से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर पिकअप चालक प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने ट्रक ट्राला नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।