फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शताब्दी, गरीब रथ व राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर तोड़े शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ व राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए गए। हालांकि, घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ कोतवाली, दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जब ट्रेन दादरी व मारीपत के मध्य पहुंची तो शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या-सी1 के बर्थ संख्या-44 व 49 पर पत्थरबाजी की गई। इसकी सूचना मिनी कंट्रोल रूम टूंडला को दी गई। इसके पीछे आ रही रांची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या-जी10 के बर्थ संख्या-47 पर पर भी मारीपत और दादरी के बीच पत्थर मारे गए। गरीब रथ के पीछे आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी के कोच संख्या-ए4 की बर्थ संख्या-31 व कोच-बी6 की बर्थ संख्या-71 पर भी पत्थर मारे गए।
विज्ञापन

तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर मारने की सूचना पाकर आरपीएफ पहुंची, लेकिन आसपास कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। पूछताछ में भी कोई जानकारी नहीं मिली। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने वाले की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें