ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में एलएफएस ग्लेडिएटर्स ने जाइंट स्टैलियन को 15 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएफएस ग्लेडिएटर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से उमेश प्रजापति ने 44 गेंदों पर 92 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाइंट स्टैलियन की टीम 19.3 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई।