दादरी (संवाद)।
संकल्प संस्था ने कुमारी मायावती राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर भूमिगत जल का दोहन एक गंभीर समस्या विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अच्छा व्याख्यान देने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र नागर व सह-संस्थापक अमित नागर ने कहा कि नोएडा समेत कई अन्य शहरों में भूमिगत जल का स्तर बहुत तेजी से गिरा है। इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये बड़ा रूप ले लेगी। एनएसएस की प्रभारी प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर इस समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।