फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने किया अमृत उद्यान का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बिसरख ब्लॉक के कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के चयनित 100 विद्यार्थियों को अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, वैज्ञानिक सोच तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना था। बच्चों ने अमृत उद्यान में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों, फूलों, वृक्षों तथा जैव-विविधता को नज़दीक से देखा और उनके महत्व को समझा। खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें