फोटो 1 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को कानून की जानकारी देते प्राधिकरण सचिव। संवाद
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने महिला कानूनों की जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न और शोषण का विरोध निडर होकर करना चाहिए।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। पॉक्सो एक्ट, लिंग जांच संबंधी अपराध, दहेज प्रथा के कारण होने वाले अपराध, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर होने वाले यौन शोषण के विरुद्ध अधिनियम को बताया। महिला गिरफ्तारी संबंधी कानून, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी।
मनोवैज्ञानिक काउंसलर वनस्टॉप सेंटर स्वाती चौहान ने कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना, वन स्टॉप सेंटर, स्पॉंसरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी रामनाथ राम, प्रधानाचार्या सुमन यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह, सुनीता देवी, आशा शर्मा, डॉ. सरोज यादव, शैली पांडेय मौजूद रहीं।