फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चपरगढ़ से लापता किशोरी झांसी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। चपरगढ़ गांव से 2 दिन से लापता 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को झांसी से बरामद कर लिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप था कि उसकी बेटी मंगलवार दोपहर घर के किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता का आरोप था कि मिर्जापुर गांव निवासी सुमित समेत तीन आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। नामजद आरोपियों के परिजनों व सर्विलांस की मदद से पुलिस को किशोरी की लोकेशन झांसी में मिली। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण और अदालत में बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें