फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे का ताला तोड़कर घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सलारपुर में कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त परिवार गांव गया हुआ था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुलंदशहर के रहने वाले डॉक्टर दिलीप चौधरी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने भाई के साथ में सलारपुर शिव मंदिर वाली गली में किराये पर रहते हैं। दिलीप के पिता का 15 मार्च को देहांत हो गया था। दोनों भाई गांव चले गए। वहां से वापस आकर देखा तो कमरे का लॉक टूटा हुआ मिला। आलमारी में रखे गहने और कैश गायब मिले। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें