ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में संभल निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री 2 जनवरी को घर से लापता हो गई। उनकी पुत्री को मोहल्ले में ही किराये पर रहने वाला युवक धर्मवीर निवासी बदायूं बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो