ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-144 स्थित मगध एन्क्लेव में घर के बाहर खड़े एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मगध एन्क्लेव निवासी सुधीर ने सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर के बाहर गेट पर खड़ा था। इसी दौरान करन और उसका दोस्त पवन वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसे चोटें आईं और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो