नोएडा। किराया लेने गई दुकान की मालकिन के साथ तीन लोगों ने छेड़खानी कर दी। महिला ने एक शख्स व उसके दो बेटों पर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली फेज टू पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा निवासी एक महिला का फेज टू क्षेत्र स्थित एक मार्केट में दुकाने हैं। वह कुछ दिन पहले दुकान पर किराएदारों से किराया लेने गई थी। महिला अपने कार्यालय में बैठी थी। तभी बाली त्यागी अपने दो बेटे प्रदीप व अंकुश के साथ आए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अभद्रता की। इसका विरोध करने पर अश्लील हरकत की। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।