नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के रहने वाली किशोरी के पिता ने बदायूं के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। दस जनवरी से गायब किशोरी के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बदायूं के एक गांव के निवासी व्यक्ति वर्तमान में नोएडा के फेज दो थानाक्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय बेटी दस जनवरी से घर से गायब है। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। आरोप है कि बदायूं का रहने वाला योगेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो