फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लौटकर नहीं आने का मैसेज कर निकली युवती, बरामद हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लौटकर नहीं आने का मैसेज लिखकर निकली युवती, मिला शव
- कुलेसरा गांव में परिवार के साथ रहती थी, जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में परिवार के साथ रहने वाली शिवानी 26 अक्तूबर को घर के मोबाइल पर कभी नहीं लौटने का मैसेज लिखकर निकली। चार दिन बाद सोमवार को उसका शव हिंडन नदी से बरामद किया गया। पुलिसफिलहाल इसे खुदकुशी का मामला बता रही है। मूलरूप से बिहार के जयनगर निवासी मनोज महतो की पत्नी इंदू ने 26 अक्तूबर को पुलिस को सूचना दी थी। घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली उनकी 18 साल की बेटी नहीं लौटी। पुलिस ने 29 अक्तूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस को हिंडन नदी में युवती का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर शिवानी के परिजनों को बुलाया। परिजन ने शव की शिनाख्त कर ली। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि शिवानी ने घर के मोबाइल पर मुझे तलाश मत करना मैं वापस नहीं आऊंगी का मैसेज लिखा था। पुलिस का कहना है कि शिवानी सुसाइड नोट लिखकर गई थी। बीमार चल रही शिवानी ने खुदकुशी की है। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल हिंडन नदी में युवती के कूदकर खुदकुशी की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें