फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेम विवाह नहीं होने पर युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह के लिए परिजनों के राजी नहीं होने पर एक युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन आननफानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से युवती को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात की है। जब युवती की तबीयत खराब हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पूछने पर उसने बताया कि सल्फास की गोली खाई है। इससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। युवती को आननफानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार दिलाया गया। उल्टी कराने का प्रयास किया गया। सल्फास खाने की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों ने युवती को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर जानकारी मिलने पर हाथरस गेट पुलिस भी पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची।

युवती ने पुलिस को बताया कि जिससे वह प्रेम करती है, वह गांव में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने घर चला गया है, लेकिन अभी भी दोनों संपर्क में हैं और शादी करना चाहते हैं। परिजन इस शादी के खिलाफ है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी, लेकिन मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें