फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में चालक के अलावा नहीं था कोई परिचालक या हेल्पर
विज्ञापन

- दनकाैर के रोशनपुर गांव में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में बृहस्पतिवार को हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची स्कूल बस से नीचे उतर रही थी, तभी चालक ने बस चला दी। चालक की लापरवाही के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई और टायर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा थी। वह बस से स्कूल आती-जाती थी। हर दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी वह स्कूल बस से घर लौट रही थी। आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी, तभी स्कूल बस चालक ने बस चला दी जिससे बच्ची पहिये के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बस छोड़कर भागा चालक, नहीं था कोई हेल्पर : घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक के अलावा बस में कोई परिचालक या हेल्पर मौजूद नहीं था। जबकि बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने की जिम्मेदारी परिचालक की होती है। कर्मचारी न होने के कारण ही यह हादसा हुआ है और बच्ची टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से शिकायत प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मुनेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें