फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ खेत में काम करने गई बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ खेत में काम करने गई बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

जेवर। परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस बात का पता चलते ही परिजन बच्ची को लेकर जेवर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल भिजवाया वहीं पीड़िता के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 10 वर्ष की बच्ची परिजनों के साथ खेत पर धान की रोपाई करा रही थी। परिजनों के मुताबिक रोपाई के दौरान उन्होंने बच्ची को खेत से कुछ दूर धान की पौध लाने को भेजा था। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही शिवदत्त वहां पहुंचा और मासूम को जबरन ज्वार के खेते में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। काफी देर तक बच्ची खेत पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची ज्वार के खेत में बदहवास हालत में मिली। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर जेवर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को तुरंत उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटना के विरोध में जेवर कोतवाली पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें