फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में बच्ची को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में एक लावारिस ​कुत्ते ने एक बच्ची के पैर काट लिया। स्
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम को लावारिस कुत्तों ने एक बच्ची को काट लिया। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रेबीज के टीके लगाए। निवासियों के अनुसार पिछले दो दिनों में कुत्तों के काटने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद कई निवासियों ने सोसाइटी के एओए से इस मुद्दे पर जल्द प्रभावी और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों और अन्य निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। एओए की टीम ने इस संबंध में प्राधिकरण को शिकायत की है।निवासियों को उम्मीद है कि प्राधिकरण इस मामले में जल्द सही कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें