दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में नहर की पुलिया पर उधार दिए पैसे की मांग करने पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। घायल ने शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निदेशक कैलाश नाथ ने बताया कि सैंथली गांव में दुष्यंत परिवार के साथ रहते हैं। वह 28 जुलाई को मजदूरी कर अपने घर पर जा रहे थे। जब वह गांव के समीप नहर की पुलिया पर पहुंचे तो गांव के ही राकेश ने पैसे की मांग की और अपने लड़के अरुण व भांजे जतिन को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर आरोपी से मारपीट की।पीड़ित ने गांव के ही राकेश, अरुण और जतिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।