संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के एथलीट गिरीश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन दिल्ली में आयोजित हुई ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। इसमें अल-अलग राज्यों से 700 से अधिक एथलीटों शामिल हुए थे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएएफआई) की ओर से 15 जुलाई को दिल्ली के राजीव गांधी खेल परिसर में मंगलवार को ओपन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-17 में तिलपता गांव निवासी गिरीश कुमार ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिसके आधार पर एथलीट का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए हुआ। एथलीट तिलपता में कोच कुलदीप भाटी की देखरेख में एथलेटिक्स के गुर सीखते हैं। कोच ने बताया कि गिरीश के साथ अकादमी के ही एथलीट पीयूष यादव भी नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे।