फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली फेयर-2026 का आगाज: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन, आयोजकों से की ये अपील

Tue, 13 Oct 2026 02:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से दिल्ली फेयर-2026 शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से दिल्ली फेयर-2026 शुरू हो गया है। यह मेला विशेष रूप से बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-2-बी) खरीदारों के लिए आयोजित किया गया है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेले में देश के हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। 

विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर मंत्री गिरिराज सिंह ने आयोजकों से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से 10 प्रतिशत युवाओं को निर्यात कारोबार से जोड़ा जाना चाहिए। यह पहल युवाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने में सहायक होगी। 



100 देशों के खरीदार हो रहे शामिल
आयोजकों के मुताबिक, इसमें करीब 100 देशों के खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। मेले के 17 हॉल में 3000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद पेश करेंगे। यह बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) आयोजन है, इसलिए आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


ये मेला 1994 से है प्रमुख कारोबारी मंच
ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1994 में शुरुआत के बाद से यह मेला वैश्विक खरीदारों के लिए प्रमुख कारोबारी मंच बन गया है। उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में हस्तशिल्प का कुल निर्यात 33,168 करोड़ रुपये रहा। मेले में आदित्य बिड़ला फैशन, फैबइंडिया लिमिटेड, रिलायंस रिटेल और शॉपर्स स्टॉप जैसे प्रमुख भारतीय खुदरा एवं ऑनलाइन ब्रांडों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

होम डेकोर से फैशन ज्वेलरी तक के उत्पाद होंगे प्रदर्शित
एक्सपो मार्ट के 17 हॉल में लगाए गए स्टॉल पर होम डेकोर, फर्निशिंग, फैशन ज्वेलरी, फर्नीचर और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। खरीदारों की सोर्सिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेले में विशेष आकर्षण भी तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें