ग्रेनो वेस्ट स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में रजिस्ट्री के मुद्दे पर खरीदारों को राहत मिली है। दीपावली से पहले खरीदारों को रजिस्ट्री का उपहार देने का वादा प्रबंधन की ओर से किया गया है।
ग्रेनो वेस्ट स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी में रजिस्ट्री के मुद्दे पर खरीदारों को राहत मिली है। दीपावली से पहले खरीदारों को रजिस्ट्री का उपहार देने का वादा प्रबंधन की ओर से किया गया है। बिल्डर की ओर से गौड़ सिटी मॉल के एक हिस्से को गिरवी रख अतिरिक्त किसान मुआवजा चुकाया जाएगा। गौड़ सिटी-1 स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में रजिस्ट्री का मुद्दे उठाया था। खरीदारों ने भरोसा मिलने पर अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
निवासी ज्ञान चंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को गौड़ प्रबंधन के गाजियाबाद स्थित गौड़ बिज कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया था। खरीदारों ने रजिस्ट्री की समस्या को बिल्डर प्रतिनिधियों के सामने रखा। बैठक में बिल्डर ने गौड़ सिटी माल को गिरवी रख किसानों का अतिरिक्त मुआवजा चुकाने का वादा किया है। प्राधिकरण से भी इसकी मंजूरी दे दी गई है। दीपावली से पहले इस प्रक्रिया को पूर्व कर रजिस्ट्री करने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला संवाद में निवासियों ने रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया था। जिलाधिकारी से भी इस संबंध में पत्र देकर जल्द अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भरोसा तोड़ा गया तो फिर से विरोध जताया जाएगा।