बेटियों को स्वास्थ्य और शिक्षा का उपहार अनमोल तोहफा
ग्रेटर नोएडा। मिशन शक्ति फेस पांच के तहत कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर और गौरव भगत अकादमी ने संयुक्त रूप से मीना दिवस का आयोजन किया। 1956 से शिक्षा का केंद्र रहे इस विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को उजागर करना रहा। गौरव भगत अकादमी की ओर से बालिकाओं को सैनिटरी पैड्स एवं हेल्दी मल्टीग्रेन प्रोटीन बार्स वितरित किए गए। सीनियर सेल्स मैनेजर आकांक्षा गुलाटी, बालिका शिक्षा ब्लॉक बिसरख नोडल अर्चना पांडेय, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह, सोनिया पोरवाल,आकांक्षा गुलाटी, सृष्टि तिवारी,गुलशन कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो