भाषण मनसा और पोस्टर मेकिंग विनीता-रचना अव्वल
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का विशेष अभियान आयोजित किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रैली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मनसा ने प्रथम, आरजू एवं फरीन ने द्वितीय तथा खुशी तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में विनीता और रचना प्रथम, उर्वशी नगर तथा कीर्ति ने द्वितीय तथा गुंजन शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि सशक्त नारी सशक्त परिवार समाज राष्ट्र का निर्माण करती है। दीक्षा, भूपेंद्र सिंह, भोला कुमार, संदीप कुमार,डॉ अर्चना आर्य, रीना भारतीय, संदीप कुमार,डॉ अर्चना आर्य, भोला कुमार,धनराज, निवास वारसी आदि मौजूद रहे।