नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान पर जिएंट स्टैलियंस और ब्लैक पर्ल के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जिएंट स्टैलियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन का स्कोर बनाया। नितिन ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रन की पारी खेली। ब्लैक पर्ल की ओर से चंद्रपाल ने तीन और भीष्म ने दो विकेट लिए। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पर्ल की टीम 49 रन पर ही सिमट गई। जिएंट स्टैलियंस की ओर से दक्ष शर्मा ने तीन, जबकि वेदांत और रवींद्र ने दो-दो विकेट झटके। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।