फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु मंत्र : पढ़ाई के साथ कसरत और खेलकूद भी जरूरी

विज्ञापन
गुरुमंत्रपढाई के साथ कसरत और खेलकूद भी जरूरीअभिरुचि शर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्राथमिक
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ कसरत और खेलकूद भी जरूरी है। केवल किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि शारीरिक गतिविधियां भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।खेलकूद बच्चों को तनाव से दूर रखने के साथ उनकी निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। वहीं, रोजाना कसरत करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मोटापा जैसी समस्याओं से बचाव होता है। विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि बच्चे शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बन सकें। अभिभावकों को भी बच्चों को मोबाइल और अन्य गतिविधियों में अधिक समय देने के बजाय खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

-अभिरूचि शर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय नगला बंजारा, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें