फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विटामिन-मिनरल्स के दावे के साथ बेचा जा रहा था घी, 240 लीटर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- दादरी के ई-कॉमर्स वेयरहाउस पर खाद्य विभाग का छापा, पैकिंग पर जरूरी जानकारी नहीं मिलने पर 18 किलो मिर्च पाउडर भी जब्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। घी की पैकिंग पर विटामिन और मिनरल्स होने का दावा कर बिक्री किए जाने के मामले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार को दादरी की नई बस्ती स्थित ई-कॉमर्स कंपनी कम्यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस पर छापा मारकर टीम ने अवतार ब्रांड का 240 लीटर घी जब्त कर दिया। इसके अलावा पैकिंग पर जरूरी जानकारियां अंकित नहीं होने के कारण 18 किलो मिर्च पाउडर भी जब्त किया गया। टीम ने वेयरहाउस से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा के अनुसार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को नई बस्ती स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान अवतार ब्रांड के घी और गाय के घी की पैकिंग पर विटामिन व मिनरल्स अंकित मिले। विभाग ने इसे नियमों के विपरीत मानते हुए 240 लीटर घी सीज कर दिया। खाद्य विभाग की टीम ने वेयरहाउस से अवतार ब्रांड घी, अवतार ब्रांड गाय के घी, मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों के तेल और कुट्टू के आटे का एक-एक नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिर्च पाउडर की पैकिंग में मिली खामी

निरीक्षण के दौरान मिर्च पाउडर के पैकेट पर पैकिंग तिथि, बैच नंबर समेत जरूरी जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। इस पर विभाग ने 18 किलो मिर्च पाउडर को भी सीज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर आवश्यक विवरण नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को उत्पाद की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


विक्रेताओं को दी सख्त हिदायत
खाद्य विभाग ने खाद्य सामग्री विक्रेताओं को केवल लाइसेंसी या पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही सामान खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खरीद का बिल लेने और खाद्य पदार्थों की निर्माण तिथि व बैच नंबर की जांच करने को कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें