फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के कैब चालक की ग्रेनो में हत्या, आखिरी बार पत्नी को फोन कर कही थी ये बात

Tue, 09 Feb 2021 06:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
कैब ड्राइवर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के कैब चालक की सेक्टर-36 में हत्या का मामला सामने आया है। चालक की पत्नी ने दो रिश्तेदारों को नामजद कराते हुए हत्या का केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि सोमवार आधी रात को उसके पति ने कॉल कर कहा था कि ये लोग उसे मार डालेंगे। इन्होंने कैब के टायर से हवा भी निकाल दी है। इसके बाद वह ग्रेनो पहुंची तो उसे अस्पताल में पति का शव मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर इंद्रगढ़ी निवासी सुशीला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति 42 वर्षीय उधम सिंह कैब चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार तड़के लगभग पांच बजे उधम कैब लेकर दिल्ली सवारी छोड़ने गया था।

दोपहर तीन बजे उधम ने सुशीला को कॉल कर कहा कि उसके रिश्तेदार सुभाष ने उसे ग्रेटर नोएडा कैब लेकर आने को कहा है। वह उसे लेने जा रहा है। इसके बाद उधम ग्रेनो स्थित सेक्टर 36 में आ गया था। यहां सुभाष का रिश्तेदार देवेंद्र कुछ दिन से अकेला रह रहा था।
विज्ञापन


बताया गया है कि देवेंद्र मूलरूप से सिकंद्राबाद का रहने वाला है और वह कर्ज आदि के चलते परिवार से अलग यहां रहने आ गया था। इसके बाद सुशीला के मोबाइल पर सोमवार देर रात 12 बजे उधम ने कॉल कर कहा कि ये लोग मुुझे मार डालेंगे। इसके बाद उसके पति का फोन बंद हो गया। सुशीला ने कैब लेकर गए उधम के भाई गणेश आदि को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने में लग गए।

विज्ञापन

सेक्टर-36 में पहुंची तो गेट लगा मिला

सुशीला ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह देर रात में ही सेक्टर-36 में उस मकान में पहुंच गई। जहां सुभाष और देवेंद्र रुके हुए थे। लेकिन यहां पर किसी ने दरवाजा खटखटाने पर भी गेट नहीं खोला। परिजन उधम को देर तक तलाशते रहे। बताया गया है कि उधम की कैब भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है।

सुबह नामजद आरोपी ने की कॉल
गणेश का कहना है कि इसके बाद सुबह छह बजे सुभाष ने अंजान नंबर से कॉल कर कहा कि यथार्थ अस्पताल में आ जाओ, उधम यहां है। परिजन वहां पहुंचे तो उधम की मौत हो चुकी थी। इसके कुछ देर बाद सुभाष भी यहां से लापता हो गया। इसके चलते मामले में सुभाष और देवेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर या मारपीटकर हत्या की आशंका जताई है।

इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नामजद किए गए आरोपियों को तलाश की जा रही है।- विशाल पांडे, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें